♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

एप्सटीन फाइल में केंद्रीय मंत्री का नाम जुड़ने के विरोध में महिला कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

GRNews Network Brodcast center editor in chief Ved prakash Srivastava
वाराणसी। वाराणसी महिला कांग्रेस के तत्वावधान में पंडित मदन मोहन मालवीय मैन गेट, काशी हिंदू विश्वविद्यालय पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम कथित रूप से एप्सटीन फाइल से जुड़ने के विरोध में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। पुलिस प्रशासन द्बारा महानगर अध्यक्ष पूनम विश्वकर्मा एवं महिला कार्यकर्ताओं को जगह-जगह नजरबंद करने का भी काम किया गया ताकि वे कार्यक्रम स्थल तक न पहुंच सकें, बावजूद कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से हस्ताक्षर अभियान चलाया।
जिलाध्यक्ष अनुराधा यादव ने कहा कि लोकतंत्र में सवाल उठाना और जवाब मांगना जनता का अधिकार है। उन्होंने कहा कि यदि किसी केंद्रीय मंत्री का नाम किसी अंतरराष्ट्रीय विवादित फाइल से जुड़ता है तो सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह पारदर्शी और निष्पक्ष जांच कराए। हम गांधीवादी विचारधारा के साथ अहिंसात्मक और संवैधानिक तरीके से आंदोलन करते रहेंगे। प्रशासनिक दबाव और नजरबंदी जैसे कदम लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हैं, लेकिन इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल नहीं टूटेगा। यह हस्ताक्षर अभियान जनता की आवाज को बुलंद करने का माध्यम है और जब तक पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच नहीं होती, तब तक आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस अनुराधा यादव , जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, सतनाम सिंह, राजू गौतम, अरुण सोनी, सुनील श्रीवास्तव, चंचल शर्मा, राजेन्द्र गुप्ता, रेणु चौधरी, रंजना गुप्ता, वंदना, आशा देवी, धीरज सोनकर, सदानंद तिवारी, रामसृंगार पटेल, किशन यादव, कृष्णा गौड़, रामजी गुप्ता, इमरान, नासिर आदि लोग शामिल रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]