
दुर्गा मन्दिर पर भंडारा सम्पन्न*पुजारी कृष्ण मुरारी पाठक ने किया भक्तों को सम्मानित*

GRNews Network Brodcast center editor in chief Ved prakash Srivastava
गाजीपुर 1 मार्च 2026 रविवार को दुर्गा मन्दिर रायगंज गाजीपुर का विशाल महाभंडारा मन्दिर के जीर्णोद्धार प्राण प्रतिष्ठा मूर्ति स्थापना के अवसर पर सम्पन्न हुआ जिसमें काफी श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया मन्दिर के पुजारी श्री कृष्ण मुरारी पाठक “मुन्ना जी”ने सभी भक्तों की मुराद पूरी होने का आशीर्वाद देते हुए मन्दिर के भंडारे का सफल आयोजन के लिए भक्तों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किए, जिसमें प्रमुख रूप से श्री अजय अग्रवाल “पप्पू बाबू” व्यापार मंडल अध्यक्ष गुडडू केशरी, रिंकू अग्रवाल जी, राजेश केडिया,मनोज जायसवाल, पारस केशरी, मोहन जी गुप्ता, लालजी पटवा, कुंवर बहादुर सिंह काकू जी, गोपाल वर्मा, गोपाल जी पाठक, आशीष सिंह, नवल राय श्री बनारसी अग्रहरी सहित काफी संख्या में नगरवासी, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे,इसके पूर्व गत 26 फरवरी को
मां दुर्गा मंदिर रायगंज गाज़ीपुर के मंदिर जीर्णोद्धार, मूर्ति स्थापना, *कलश यात्रा* आज रायगंज मंदिर से निकलकर लाल दरवाजा कोतवाली होते हुए आमघाट झुंनू लाल चौराहा, परसपुरा होते हुए पुनः मंदिर रायगंज पर आकर समाप्त हुआ जिसमें बड़ी संख्या में मुहल्ले की महिलाएं वं नागरिक उपस्थित थे, जिसमें प्रमुख रूप से पंडित श्री कृष्ण मुरारी पाठक “मुन्ना जी,” श्री अजय अग्रवाल “पप्पू बाबू”, व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश केसरी “गुड्डू जी”, गोपाल जी वर्मा, मोहन जी गुप्ता, गणेश गुप्ता राजकुमार वर्मा, गोपाल जी पाठक, विनोद वर्मा, कुंवर बहादुर सिंह काकू, रिशु पाठक, आशीष सिंह, सोनू विश्वकर्मा, पारस केशरी,आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे,
















