♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*क्रेके डाउन* *थाना नन्दगंज पुलिस कस्बा नन्दगंज में महिलाओं का झपट्टा मारकर उनके मंगलसूत्र का लॉकेट एवं मोती छीनने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल / गिरफ्तार । कब्जे से 2 मंगलसूत्र का लॉकेट एक मोटर साईकिल अपाचे एक अदद नाजायज तमन्चा बोर बरामद* ।

GRNews Network Brodcast center editor in chief Ved prakash Srivastava
गाज़ीपुर।अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांकः- 27/28.02.2026 मध्यरात्रि को थानाध्यक्ष नन्दगंज मय पुलिस बल द्वारा रामपुर बन्तरा कट पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था कि जरिए मुखबिर खास सूचना मिली कि कस्बा नन्दगंज से दिनांक- 01 फरवरी 2026 एवं 10 फरवरी 2026 को महिलाओं का झपट्टा मारकर उनके मंगलसूत्र छीनने वाला बदमाश उन आभूषणों को बेचने के लिए कहीं जा रहा है, यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है । इस सूचना पर विश्वास कर पुलिस बल द्वारा मुखबिर खास के बताये स्थान बरहपुर रेलवे क्रासिंग के बगल से जाने वाले रास्ते पर पहुँचकर अभियुक्त को पकड़ने का प्रयास किया गया तो बदमाश पुलिस बल को सामने देखकर पीछे मुड़कर भागना चाहा कि फिसलकर गिर गया तथा अपनेआप को घिरा देखकर बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई जिसके जवाब में पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ संतुलित जवाबी फायरिंग की गई तो बदमाश के दाहिने पैर मे गोली लगी है और वह घायल हो गया है । जिसे तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल गाजीपुर भेजा गया व आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही हैः-
*घायल / गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
सर्वजीत यादव पुत्र हरिनारायन यादव निवासी ग्राम सिलौटा थाना धीना जनपद चन्दौली उम्र करीब 26 वर्ष
*अभियुक्त का अपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सं0- 224/2020 धारा 401 भा0द0वि0 थाना जमानियाँ जनपद गाजीपुर
2. मु0अ0सं0- 36/2026 धारा 304(2), 317(2) बी0एन0एस0 थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर
3. मु0अ0सं0- 53/2026 धारा 304(2), 317(2) बी0एन0एस0 थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर
4. मु0अ0सं0- 69 /2026 धारा 109(1) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर
*अभियुक्त के कब्जे से बरामदगी -*
1. दो मंगलसूत्र का लॉकेट पीली धातु व चार अदद मोती पीली धातु
2. घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साईकिल अपाचे आर0टी0आर0 160 रजिस्ट्रेशन नं0 UP67Y1116
3. एक अदद नाजायज तमन्चा .315 बोर
4. एक अदद खोखा कारतूस .315 बोर
5. एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1. थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र मय हमराह थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर
2. उ0नि0 श्री राजकुमार शुक्ल मय हमराह थाना नन्दंगज जनपद गाजीपुर

*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]