
*DRM के नाम फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल द्वारा सौंपे मांग पत्र.में होली व ईद पर स्पेशल ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग**

GRNews Network Brodcast center editor in chief Ved prakash Srivastava
दिलदारनगर ,गाज़ीपुर, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष दिनेश अकेला के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल ने रेल मंडल प्रबन्धक दानापुर को संबोधित स्टेशन प्रबंधक दीपक गुप्ता के द्वारा मांग पत्र सौंपा पत्रक के माध्यम से मांग किया गया कि होली एवं ईद के त्यौहारों को देखते हुआ रेल मंत्रालय द्वारा होली स्पेशल ट्रेनों को चलाया जा रहा है लेकिन इन ट्रेनों को दिलदार नगर स्टेशन पर ठहराव नहीं किया जा रहा है जबकि इस स्टेशन से लाखों लोग व्यापारी तथा रेलयात्री यात्रा करते है तथा यह स्टेशन अमृत भारत स्टेशन के तहत चयनित है इससे पूर्व भी रेल प्रबंधक दानापुर के दिलदार नगर आगमन पर फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के द्वारा पत्रक दिया गया था ।रेल मंत्रालय द्वारा लगातार दिलदार नगर स्टेशन की उपेक्षा किया जा रहा है जिससे क्षेत्रवासियों व्यापारियों तथा रेल यात्रियों में काफी आक्रोश व्याप्त है फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष दिनेश अकेला ने होली स्पेशल ट्रेन सहित पूर्व में दिए गए पत्रक में उल्लेखित ट्रेनों का ठहराव दिलदारनगर में करने की मांग की है पत्रक देने वालों में अजय कुमार सैनी, अनिल जायसवाल, आकाश गुप्ता इत्यादि को शामिल थे

















