♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना अंतर्गत प्रदेश के किसानों के बैंक खाते मे 285करोड़ की धनराशि भेजी गई

GRNews Network & Brodcast center editor in chief Ved prakash Srivastava
गाजीपुर 21 फरवरी, 2026 (सू0वि0)- माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज 21 फरवरी को कृषि विभाग की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा राजस्व विभाग की मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत वन क्लिक डीबीटी के माध्यम से प्रदेश के किसानों को कुल 285 करोड रुपए की धनराशि उनके बैंक खातों में भेजी गई। इसमें फसल बीमा के रूप में गाजीपुर के किसानों को अभी तक 2.22 करोड़ रुपए मिले हैं। शेष धनराशि अभी मिलनी शेष है। इस धनराशि में बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायतों में फसल क्षति का पूर्व में प्राप्त 1.16 करोड़ रुपए शामिल है तथा आज माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा 3422 कृषकों को 1.06 करोड़ रुपए क्षतिपूर्ति दी गयी है।
जनपद में फसल बीमा योजना के अंतर्गत कृषकों की संख्या साल दर साल घट रही थी। बैंकों द्वारा फसल बीमा के प्रति उदासीन रवैया तथा केसीसी धारक किसानों को बीमा योजना से बाहर होने के ऑप्ट आउट विकल्प के कारण विगत वर्ष मात्र 7422 किसान ही खरीफ फसल मे बीमित हुये थे।
जिलाधिकारी अविनाश कुमार द्वारा प्रत्येक बैंक और उसकी प्रत्येक शाखा का फसल बीमा का लक्ष्य निर्धारित करते हुए नियमित समीक्षा से पहली बार खरीफ मौसम में रिकार्ड 47000 से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जोड़ा गया। इसका प्रभाव रबी मौसम में भी देखने को मिला जिसमें 42000 से अधिक किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को अपनाया। विगत 5 वर्षों में बीमा योजना के अंतर्गत सर्वाधिक प्राप्त क्षतिपूर्ति खरीफ वर्ष 2023 में मात्र 99 लाख रुपए थी। वहीं इस वर्ष खरीफ में अब तक 2.22 करोड़ रुपए किसानों को प्राप्त हो चुके हैं और अभी संपूर्ण धनराशि मिलनी बाकी है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत कृषि, राजस्व एवं बीमा कंपनी की संयुक्त समिति द्वारा जिन ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत हेतु अधिसूचित धान अथवा बाजरा फसल में 50 प्रतिशत से अधिक क्षति का आकलन था, वहां तात्कालिक सहायता के रूप में 25 प्रतिशत अग्रिम धनराशि प्राप्त हुई थी। इसके अतिरिक्त मोथा चक्रवात के चलते अतिवृष्टि से फसल काटकर सूखने हेतु खलिहान में रखी गई फसल को हुए नुकसान के साथ-साथ अंतिम रूप से क्रॉप कटिंग परिणाम तथा सेटेलाइट के माध्यम से प्राप्त आंकड़ों से वास्तविक रूप से उपज में हुई कमी के आधार पर क्षतिपूर्ति का निर्धारण किया जाता है। अब तक प्राप्त अनन्तिम धनराशि से यह संकेत मिलता है की पहली बार किसानों द्वारा प्रीमियम के रूप में बीमा कंपनी को अदा की गई 2.78 करोड़ रुपए से कहीं अधिक क्षतिपूर्ति किसानों को प्राप्त होगी। इसके कारण किसानों को किसी दैेवीय आपदा की स्थिति में फसल बीमा योजना की ओर अधिक से अधिक आकृष्ट हो सकेंगे।
माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का जनपद स्तरीय प्रसारण राइफल क्लब में आयोजित किया गया, जहां माननीय श्रीमती सरिता अग्रवाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, गाजीपुर तथा मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलााधिकारी (वि0/रा0), उप कृषि निदेशक व जिला कृषि अधिकारी सहित बड़ी संख्या मंे दोनो योजनाओं के लाभार्थी मौजूद थे, जिन्हे अध्यक्ष नगर पालिका परिषद द्वारा क्षतिपूर्ति के चेक प्रदान किये गये।

……………………………………..

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]