♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

गेस्ट हाउस मे चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़

GRNews Network & Brodcast center editor in chief Ved prakash Srivastava
वाराणसी: पुलिस द्बारा लंका थाना क्षेत्र के नगवा इलाके में एक गेस्ट हाउस में चल रहे अवैध देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गेस्ट हाउस से तीन महिलाएं सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को लंका थाना क्षेत्र के नगवा मे रेनबो गेस्ट हाउस में देह व्यापार की कई दिनों से सूचना मिल रही थी। एसओजी-2 की टीम ने मामले की पुष्टि करते हुए गेस्ट हाउस पर दबिश दी। इस दौरान देह व्यापार में संलिप्त तीन महिला, एक ग्राहक, दो दलाल, होटल मैनेजर एवं भवन स्वामी को मौके से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस छापे के दौरान मुगलसराय (चंदौली) के मोहम्मद जफर, आजमगढ़ के राजू यादव, वाराणसी के सारनाथ के जितेंद्र कुमार, रामनगर के सुनील कुमार, लंका के अनिल पांडे एवं तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दो महिलाएं पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं, जबकि एक लखनऊ से तीन दिन पहले ही इस गेस्ट हाउस में पहुंची थी। पुलिस ने बताया है कि यह काला कारोबार दलाल के माध्यम से किया जाता था। मोहम्मद जफर और राजू यादव पर ग्राहकों को लाने की जिम्मेदारी थी। आरोपियों के पास से मोबाइल फोन,10 हजार नगद और अन्य सामग्री बरामद की है। पुलिस ने लंका थाने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]