
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के देवकली के खंड संचालक गुरु चरण की छत से गिरकर मौत*।

GRNews Network & Brodcast centre editor in chief Ved prakash Srivastava
गाज़ीपुर।नन्दगंज थाना क्षेत्र के ग्राम – नैसारे निवासी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ देवकली के खंड संचालक गुरु चरण विश्वकर्मा उम्र 58 वर्ष पुत्र स्व कुमार राम की आज सायं काल नन्दगंज बाजार मे काम करते हुए अचानक छत से गिरने से निधन हो गया । पांच भाइयों मे तीसरे स्थान पर गुरुचरण विश्वकर्मा की पत्नी शीला देवी के आलावा छ: पुत्रियां एवं 9 वर्ष व 12 वर्ष के दो अबोध पुत्र है। जिसमें मात्र दो पुत्रियों की शादी हुई है। मिलनसार व व्यवहारिक गुरु चरण समाज सेवा के क्षेत्र में भी लगातार काम करते रहे थे। इनके बड़े भाई का विगत जुलाई माह मे निधन हुआ था। परिजनों सहित क्षेत्रीय लोगों में इस आकस्मिक निधन पर शोक व्याप्त है। निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय व जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने दुख व्यक्त किया है।

















