
*टेट की अनिवार्यता को लेकर संघर्ष का ऐलान।— सनत कुमार सिंह**

GRNews Network Brodcast centre editor in chief Ved prakash Srivastava
#NoTetBeforeRteAct
वाराणसी ब्लॉक संसाधन केंद्र केशरीपुर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा विकास क्षेत्र काशी विद्यापीठ, वाराणसी की कार्यसमिति तथा संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की बैठक सनत कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। अध्यक्ष सनत कुमार सिंह द्वारा सभी पदाधिकारियों के ट्विटर /X हैंडल की जांच की गई। सभी पदाधिकारीगण व शिक्षकों को ट्विटर /X हैंडल पर एक्टिव रहने को कहा गया। टेट लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को भी टेट की अनिवार्यता लागू किये जाने के विरुद्ध होने वाले आंदोलन के लिए सतत प्रयत्नशील रहने को कहा गया। टेट के विरुद्ध अपनी आवाज के पक्ष में सोई हुई सरकार को जगाने के लिए सोशल मीडिया, एवं ट्विटर /X हैंडल पर सक्रिय रूप पोस्ट करने हेतु अभ्यास कराया गया। लाखों शिक्षकों के रहनुमा डॉ दिनेश चन्द्र शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया व प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के निर्देशन में #NoTetBeforeRteAct को लेकर 22 फरवरी 2026 को अपराह्न 02बजे24 बजे तक ट्विटर अभियान चलाया जाएगा। 23 से 25 फरवरी तक सभी शिक्षक विरोध स्वरूप काली पट्टी बांध कर शिक्षण कार्य करेंगे। सनत कुमार सिंह ने कहा कि 26 फरवरी 2026 को 01बजे से 04बजे तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा। सरकार द्वारा मांग न मानी गई तो मार्च के तीसरे सप्ताह में दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली किया जाएगा।

















