
खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में माय भारत गाज़ीपुर द्वारा बजट क्वेस्ट क्विज 2026 का सफल आयोजन

GRNews Network Brodcast center editor in chief Ved prakash Srivastava
गाजीपुर 18 फरवरी, 2026 (सू0वि0)- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में माय भारत गाजीपुर द्वारा “बजट क्वेस्ट क्विज 2026” का सफल आयोजन पीजी कॉलेज गाजीपुर एवं सत्यदेव डिग्री कॉलेज गाजीपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में बजट, अर्थव्यवस्था एवं वित्तीय जागरूकता के प्रति समझ विकसित करना तथा उन्हें समसामयिक आर्थिक विषयों से जोड़ना रहा। पीजी कॉलेज गाजीपुर के प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र कुमार पाण्डेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बजट केवल सरकार का वित्तीय दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह देश के विकास की दिशा और प्राथमिकताओं को निर्धारित करने वाला महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बजट की प्रमुख बातों को समझें और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित क्विज प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए बजट एवं अर्थव्यवस्था से संबंधित विभिन्न प्रश्नों का उत्तर देकर अपनी ज्ञान क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए, जिससे उनका उत्साहवर्धन हुआ। माय भारत गाजीपुर के पूर्व एपीएस सुभाष चंद्र ने क्विज की ऑनलाइन प्रक्रिया को विधिवत रूप से समझाया और प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर डॉ. अवधेश, डॉ. आई. आर. पाठक, प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार सिंह, डॉ. आलोक कुमार, प्रीति यादव, विशाल यादव, नेहा सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसे प्रोफेसर संजय चतुर्वेदी ने प्रस्तुत किया।
……………………………………
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित।
















