
पार्थ सारथी” समाचार पत्र के प्रधान कार्यालय का उद्घाटन*।

GRNews Network Brodcast center editor in chief Ved prakash Srivastava
वाराणसी। रिंग रोड स्थित लालपुर पुलिस चौकी के समीप डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार के कर कमलो द्वारा “पार्थ सारथी” साप्ताहिक समाचार पत्र के प्रधान कार्यालय का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन एक गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
उद्घाटन समारोह में “पार्थ सारथी” के एमडी प्रदीप मिश्रा, मुरली पॉल संपादक, राजीव नारायण पांडे सह संपादक के साथ दैनिक परफेक्ट मिशन के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के संस्थापक/प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक, पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज भूषण मिश्रा, पत्रकार प्रेस क्लब वाराणसी के जिला अध्यक्ष पवन पांडे, जिला सचिव जितेंद्र अग्रहरि, डॉ उदय वर्मा के साथ तमाम पत्रकार व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “पार्थ सारथी” सत्य, निष्पक्षता और जनहित की भावना के साथ समाज की आवाज़ बनेगा।
















