
महाशिवरात्रि पर काशी मण्डल वैद्यसभा वाराणसी द्वारा स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोज**

GRNews Network Brodcast center
*डॉ उदय शंकर भगत वाराणसी ब्यूरो चीफ*
वाराणसी lशिवरात्रि के पवित्र अवसर पर काशी में पंचकोश यात्रा की परम्परा चली आ रही है। कहा जाता है कि भगवान शंकर ने माता पार्वती के साथ पाँचकोश की परिक्रमा करते हुए काशी के अन्दर आने वाले उस क्षेत्र को उन्होंने मोक्षदायिनी बनाया था, उसी क्रम में आज लाखो लोग उस मार्ग की नंगे पैर परिक्रमा करते हैं। उन्हें आराम व स्वास्थ्य सुविधा देने के निमित्त अनेकों संस्थाएं उस मार्ग में सेवा कार्य में लगी रहती हैं। उसी क्रम में काशी मण्डल वैद्य सभा द्वारा प्रधान मंत्री के इस संसदीय क्षेत्र में श्रीराम चिकित्सालय वाराणसी के सहयोग से एक स्वास्थ्य व सेवा कैम्प पंचक्रोशी मार्ग पाण्डेयपुर, वाराणसी में लगाया गया। जिसमें यात्रियों के लिए शुद्ध जल, फलाहार एवं वैज्ञानिक मालिश के द्वारा आयुर्वेदिक औषधियों का लेप देते हुए लगभग 340 लोगों लाभपहुँचाया गया।
इस विशेष स्वास्थ्य सेवा कैम्प में डा० आर० जे० पाल डा० संतोष सोनकर, डा० एस०डी० यादव, डा० गोपाल दास, डा० आर०के० सिंह (वोहरा) एवं डा० राजेश मौर्या ने अपनी सक्रिय सहभागिता का योगदान दिया।
उपरोक्त स्वास्थ्य सम्बन्धित कार्यक्रम में लोगों को स्वस्थ रहने के लिए लाभप्रद आहार के बारे में और घर के रसोई में मौजूद मसालों द्वारा स्वास्थ्य लाभ के बारें में आयुर्वेदाचार्य वैद्य (डा०) सुभाष श्रीवास्तव, राजा बलदेव दास बिड़ला अस्पताल, डा० यू०एस० भगत एवं वैद्य ध्रुव कुमार अग्रहरि द्वारा अवगत कराया गया और पर्चा (पम्फलेट) वितरित किया गया।















