
राष्ट्रीय कुली मोर्चा ने रेल मंत्री से की मांग: जांच रिपोर्ट संसद में पेश करें

GRNews Network Broadcast center editor in chief Ved prakash Srivastava
वाराणसी, 12 फरवरी 2026 – राष्ट्रीय कुली मोर्चा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मांग की है कि रेल मंत्रालय द्वारा कराई गई जांच की रिपोर्ट संसद के पटल पर रखी जाए। यह जांच कुली/यात्री सहायक संवर्ग की आजीविका और सामाजिक सुरक्षा के संबंध में की गई थी।
राष्ट्रीय कुली मोर्चा के संयोजक राम सुरेश यादव के अनुसार, रेल मंत्रालय ने दिनांक 19/06/2025 को सभी मंडल रेल प्रबंधकों को कुली / यात्री सहायकों के आजीविका ,सामाजिक सुरक्षा, एवं नौकरी के संबंध में जांच हेतु निर्देशित किया था, लेकिन अभी तक जांच की प्रगति और रिपोर्ट के बारे में कोई सूचना उपलब्ध न तो राष्ट्रीय कुली मोर्चा के पदाधिकारी को की गई एवं न ही जिन सांसदों के पत्रों के आधार पर जांच करने के निर्देश दिए गए थे उन्हें ही इसके बारे में कोई सूचना से अवगत कराया गया है। यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है।
राष्ट्रीय कुली मोर्चा ने मांग की है कि रेल मंत्रालय द्वारा कराई गई जांच की रिपोर्ट संसद के पटल पर रखी जाए और उसके अनुसार कुली/यात्री सहायक की आजीविका और सामाजिक सुरक्षा एवं समायोजन के संबंध में कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
*कुली साथियों की मांगें*:
– बैटरी चालित वाहनों का संचालन रेलवे के निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप किया जाए।
– कुली/यात्री सहायक संवर्ग को वर्ष 2008 की भांति रेलवे की स्थाई सेवाओं में समायोजित करने की प्रक्रिया पुनः प्रारंभ की जाए।
– कुली/यात्री सहायक संवर्ग के लिए सामाजिक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएँ, जिनमें बच्चों के लिए मुफ़्त शिक्षा, परिवार हेतु आयुष्मान/उम्मीद कार्ड द्वारा स्वास्थ्य सुरक्षा, वर्दी, सुविधासम्पन्न विश्रामगृह एवं रेलवे पारिवारिक पास की सुविधा, और वृद्ध कुलियों के लिए पेंशन व्यवस्था















