♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*स्वाट/सर्विलांस टीम गाजीपुर एवं थाना दिलदारनगर पुलिस की सयुंक्त टीम द्वारा गोतश्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद बोलेरो, 01 अदद तमंचा , 04 अदद खोखा कारतूस व बोलेरो में लदे 04 अदद गोवंश बरामद ***

G R News **एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
गाजीपुर दिनांक 22.07.2024 को थानाध्यक्ष नगसर हाल्ट मय हमराह द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चेक कर रहे थे कि एक तेज रफ्तार बोलेरो सुहवल की तरफ से आती हुई दिखाई दी । जिसे रोकने का प्रयास किया गया । परन्तु उक्त बोलेरो चालक पुलिस कर्मियों के ऊपर बोलेरो चढ़ाने का प्रयास करते हुए तेज रफ्तार से दिलदारनगर की तरफ भागा । इस घटना की सूचना थानाध्यक्ष नगसर द्वारा प्रभारी निरीक्षक दिलदारनगर को दी गई। वायरलेस चौराहे पर मौजूद प्रभारी निरीक्षक दिलदारनगर व एसओजी टीम द्वारा करमा गाँव के सामने नगसर दिलदारनगर रोड पर घेराबंदी की गई । तो बोलेरो चालक द्वारा रेलवे पटरी पर बोलेरो चढ़ाकर भागने का प्रयास किया गया । बोलेरो रेलवे लाईन पर फँस गई । तो बोलेरो चालक ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पार्टी पर फायर किया। आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी द्वारा भी फायर किया गया । जिसमें बोलेरो चालक सोनू नट पुत्र कबड्डू नट नि0 ग्राम निजामुद्दीनपुर थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर घायल हो गया । जिसे दवा-ईलाज हेतु अस्पताल रवाना किया गया । मौके से 01 अदद बोलेरो, 01 अदद तमंचा , 04 अदद खोखा कारतूस व बोलेरो में लदे 04 अदद गोवंश बरामद हुए । उक्त प्रकरण में विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पताः-*
सोनू पुत्र कबड्डू नि0 ग्राम निजामुद्दीनपुर (दुल्लहपुर) थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर उम्र 27 वर्ष
*अपराधिक इतिहास का विवरण-*
1. मु0अ0सं0- 086/23 धारा- 3/5A/5बी/8 गोवध नि0अधि0 व 429 भादवि व आरोप पत्र संख्या A 104/23 दिनांक 27.07.23 थाना करी0पुर, गाजीपुर (मा0 न्यायालय विचाराधीन)
2. एनसीआर नं0 111/2012 धारा 323,504,506 भादवि थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर
3. एनसीआर नं0 14/2011 धारा 323,504 भादवि थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर
4. एनसीआर नं0 114/2014 धारा 323,504 भादवि थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर
5. एनसीआर नं0 115/2018 धारा 323,504 भादवि थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर
6. मु0अ0सं0 434/2009 धारा 323,504,506,352,336 भादवि थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर
7. मु0अ0सं0 38/2013 धारा 147,148,323,353,341,504,506 भादवि 7 सीएलए एक्ट थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर
8. क्र0सं0 12/2019 धारा 2(3) उ0प्र0 गुण्डा अधिनियम थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर
9. मु0अ0सं0 152/2019 धारा 323,504,325 भादवि दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर
10. मु0अ0सं0 142/2019 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर
11. मु0अ0सं0 115/2020 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर
12. 0382/2021 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर
13. 140/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर
14. 040/2022 धारा 3/5/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 429 भादवि थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर
15. क्र0सं0 7/22 धारा 2(3) गुण्डा अधिनियम थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर ।
16. मु0अ0सं0 57/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना करी0पुर जनपद गाजीपुर ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]