♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

किसान नेता भानु प्रताप सिंह ने की सड़क निर्माण में अनियमितता, की शिकायत की डीएम से*

GRNews Network Brodcast center* editor in chief Ved prakash Srivastava

सेवराई : तहसील के अन्तर्गत दिलदारनगर से भदौरा मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण में अनियमितता की शिकायत किसान नेता भानू प्रताप सिंह ने की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सड़क निर्माण में मानक का पालन नहीं किया जा रहा है और एमल्सन में मानक से ज्यादा पानी का प्रयोग किया जा रहा है।

भानू प्रताप सिंह ने आरोप लगाया है कि एमल्सन छीडकाव के बाद अलकतरा (पीच) का छीड़काव नहीं किया जा रहा है और सारे मानक को ताक पर रखते हुए केवल औपचारिकता पूरी की जा रही है। उन्होंने एक्सीएन पी०डब्लू०डी० महोदय से फोन पर शिकायत की, लेकिन उन्होंने कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया।

एक्सीएन पी०डब्लू०डी० महोदय ने फोन पर कहा कि पूरे प्रदेश में यही होता है और उन्होंने 25 वर्षा से नौकरी करने का हवाला देते हुए कहा कि एमल्सन में 40 से 50 प्रतिशत पानी पड़ता है और अगर आपको कोई समस्या है तो आप गाजीपुर आकर मिल लीजिये। भानू प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी से निवेदन किया है कि उक्त प्रकरण की जांच कर उचित कार्यवाही करें, ताकि क्षेत्र की आम जनता और किसानों को सड़क सही बनने का लाभ मिल सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]