♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*पत्रकारों ने किया सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता का बहिष्कार।*

G R News

एडिटर इनचीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव

वाराणसी। 28 जुलाई,। बीते दिनों वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस ने सर्किट हाउस में घुसने पर पत्रकारों पर रोक लगा दिया,। वहीं सत्तापक्ष के छुटभैये नेता दिनभर बैठ कर कुर्सी तोड़ते है लेकिन उनके लिए कोई रोक नही है। पिछले हफ्ते सर्किट हाउस में बैठे पत्रकारों को पुलिस के एक एसीपी ने बाहर कर दिया व पुलिस कमिश्नर का हवाला देते हुए सर्किट हाउस में ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना को बिना आदेश घुसने पर पाबंदी लगा दी, जिससे पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है।
शुक्रवार को जब नेता प्रतिपक्ष एमएलसी बिहारीलाल यादव ने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता रखी तो पत्रकारों ने सर्किट हाउस में किसी भी तरह के पत्रकार वार्ता का बहिष्कार कर दिया। जिसकी जानकारी होने पर नेता प्रतिपक्ष ने जिला मुख्यालय स्थित पेड़ के नीचे पत्रकार वार्ता की, सपा शिक्षक एमएलसी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मैं यहां पर अपने कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए आया था लेकिन मेरे कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया कि सर्किट हाउस में जिला पुलिस प्रशासन द्वारा पत्रकारों को रोक दिया गया है, मुझे यह सुनकर काफी कष्ट हुआ, जिस मीडिया को स्वतंत्रता होनी चाहिए वह ऐसे तुगलगी फरमान को झेल रहा है, मुझे पता चला कि यहां की प्रशासन ने पत्रकारों को रोक दिया है इसकी मैं भर्त्सना करता हूं।

उन्होंने कहा कि पत्रकारों को बाबा भीमराव अंबेडकर ने भारत के संविधान में चौथे स्तंभ को जो आजादी व अधिकार दिया है, उसको सरकार और सरकार के लोग ही इसकी आजादी लोग छीन रहे हैं, इस तरह के कार्यवाही से लोकतंत्र को खतरा बढ़ गया है। लोकतंत्र में जनता अपनी बातों को कहना चाहती है सरकार तक पहुंचाना चाहती है उसको पहुंचने से यह लोग रोक रहे हैं, इसलिए लोकतंत्र से इन लोगों को खतरा बना है इसे मैसदन में उठाऊंगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]