
सेवानिवृत्ति उपायुक्त श्रम रोजगार सुशील कुमार को डीएम जौनपुर ने अंगवस्त्रम, प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित*।

GRNews Network Brodcast centre editor in chief Ved prakash Srivastava
जौनपुर (सू0वि0)- जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा उपायुक्त श्रम रोजगार श्री सुशील कुमार के सेवानिवृत्ति के उपरांत विकास भवन सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम तथा प्रतीक चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया।
सम्मानित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि श्री सुशील जी बेहद सरल और सहज स्वभाव के व्यक्ति हैं, इन्होंने सभी के साथ समन्वय करते हुए बहुत ही अच्छा कार्य किया है तथा दिए गए सभी दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन किया है। सेवानिवृत्ति का क्षण सभी अधिकारी कर्मचारी के जीवन में आता है, हमें उत्साह के साथ इस क्षण को जीना चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, विकास भवन के सभी अधिकारी कर्मचारीगण, खंड विकास अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

















