
आयुक्त वाराणसी मंडल एस राज लिंगम मैं जौनपुर जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र की उपस्थिति कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालय एवं पटलों का किया औचक निरीक्षण*

GRNews* *network* editor in chief Ved prakash Srivastava
जौनपुर, (सू0वि0)- आयुक्त वाराणसी मंडल श्री एस. राजलिंगम जी द्वारा जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों एवं पटलों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारी के पटल पर आर्थिक सहायता रजिस्टर, गार्ड फाइल, असलहा वरासत अभिलेख, एलबीसी पटल का विस्तृत अवलोकन किया गया। एआरके कक्ष के निरीक्षण के दौरान सबसे पुराने अभिलेखों/फाइलों, बिडिंग रजिस्टर एवं मूवमेंट रजिस्टर की जांच की गई तथा अभिलेखों के समुचित रख-रखाव के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके उपरांत आयुक्त जी द्वारा मुख्य राजस्व अधिकारी के न्यायालय का निरीक्षण किया गया, जहां पर लंबित एवं सबसे पुराने वादों से संबंधित फाइलों का अवलोकन करते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देशित किया कि धारा 34 से जुड़ी फाइलों का त्वरित निस्तारण किया जाना सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर पुलिस अक्षीक्षक डा0 कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय अंबष्ट, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानन्द झा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, उप जिलाधिकारी सदर संतबीर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

















