*जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं कैडरो द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में घर-घर जाकर 1 जून को मतदान करने के लिए किया जा रहा है, महिलाओं को जागरूक**

G R NEWS एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव**गाजीपुर 26 अप्रैल, 2024 (सू0वि0) – जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश के क्रम में प्रत्येक शुक्रवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं एवं कैडरों द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में घर-घर जाकर आमजन व विशेषकर महिलाओं को 01 जून 2024 को मतदान करने हेतु जागरूक किया जा रहा हैप्इसी क्रम में आज दिनांक-26.04.2024 दिन शुक्रवार को जनपद के समस्त विकास खण्डों में योजना अंतर्गत कार्यरत विभिन्न कैडर यथा समूह सखी,बैंक सखी,विद्युत सखी, आई.सी.आर.पी. आदि एवं समूह की महिलाओं द्वारा सभी ग्राम पंचायतों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किया गयाप्कार्यक्रम के तहत महिलाओं द्वारा घर-घर जाकर आमजन व विशेषकर महिलाओं को 01 जून 2024 को मतदान करने हेतु जागरूक किया गया। महिलाएं अपने हाथो में मतदाता जागरूकता हेतु स्लोगन लिखी तख्तियों के साथ घूमकर लोगों को अवश्य मतदान करने हेतु जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम संगठन व संकुल स्तरीय समिति के कार्यालय पर भी मतदाता जागरूकता से सम्बन्धित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। “अपनी ही सरकार है,मत देना अधिकार है””देश के मतदाता है,वोट देना आता है””सबका यह अरमान है,करना सब मतदान है” आदि लिखे स्लोगन काफी आकर्षक दिखे।
इस कार्यक्रम में विभिन्न विकास खण्डों के खण्ड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी समस्त ब्लाक मिशन प्रबंधक एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहे।
………………………………….
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित








