♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*2026 का बजट देश को उज्वल करने वाला – प्रमोद वर्मा*

†GRNews network editor in chief Ved prakash Srivastava, स्थानीय जखनिया।गाज़ीपुर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 1 फरवरी 2026 को पेश किया गया बजट 2026-27 मुख्य रूप से “विकसित भारत” के संकल्प और बुनियादी ढांचे के विकास पर केंद्रित है। यह बातें करते हुए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि 2026 का बजट देश के विकास का बजट है, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का बजट है, महिलाओ के सशक्त बनने का बजट है, देश की सीमाओं को सुरक्षित बनाने का बजट है, व्यापारियों को नये उद्योग लगाने हेतु बढ़ावा देने का बजट है। भाजपा सरकार ने उद्योगों के बढ़ावा व उद्यमियों को वित्तीय सहायता तथा व्यापार बढ़ाने व सुगम बनाने के लिये कॉरिडोर सरकार द्वारा बनाया जा रहा है। देश में कैंसर की दवाएं सस्ती हुई होगी इलेक्ट्रिक व्हीकल सोलर और ग्रीन एनर्जी जैसी चीज भी लोगों को कम दामों पर उपलब्ध होगी। यह बजट आत्मनिर्भर भारत बनने की तरफ बढ़ने की सीढ़ी है।
देश के लिए इस बजट की मुख्य बातें सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बजट को बढ़ाकर ₹12.2 लाख करोड़ कर दिया है। इससे सड़कों, रेलवे और हाईवेज का विस्तार होगा, जिससे भविष्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
देश की सुरक्षा के लिए ₹7.85 लाख करोड़ का आवंटन किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 15% अधिक है।
गांवों के विकास और योजनाओं के लिए ₹2.73 लाख करोड़ आवंटित किए गए हैं।
युवा और शिक्षा: युवाओं के लिए देश के 789 जिलों में हॉस्टल बनाने और 15,000 स्कूलों व 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब्स स्थापित करने की योजना है।
यह बजट देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का खाका पेश करता है। वर्मा ने कहा जल्द ही बजट पर हर विधानसभा में संगोष्ठी कर इसकी विशेषताओं को बताया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]