♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*जीवन रक्षक फाउंडेशन के तत्वावधान में हुआ रक्तवीरों का सम्मान*। **300 रक्तदातो का हुआ सम्मान*। **245 बार रक्त देने वाले 58 वर्षीय प्रदीप इसरानी का हुआ सम्मान विशेष सम्मान*

GRNews Network Brodcast centre editor in chief Ved prakash Srivastava
दिलदारनगर गाज़ीपुरजीवन रक्षक फाउंडेशन के तत्वावधान में राष्ट्रीय सम्मेलन एवं जीवन रक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन रविवार को एक निजी मैरेज हाल में सम्पन्न हुआ। समारोह में रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जनपद के अतिरिक्त भारत के विभिन्न राज्यों और जिलों के तीन सौ रक्तदाताओं को एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा निस्वार्थ सेवा करने वाले रक्तदाताओं को सम्मान प्रदान करना है । इस अवसर पर चयनित रक्तदाताओं को समारोह के मुख्य अतिथि अभिनव सिन्हा के द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें शतकवीर रक्तदाता, अर्धशतकवीर रक्तदाता, उत्तर प्रदेश के कुल 15 जनपदों व गाजीपुर के 250 रक्तदाता सम्मिलित हुए। समारोह में 3 विशेष सम्मान प्रदान किये गये। जिसमें रक्त शिरोमणि सम्मान वाराणसी से आये 58 वर्षीय प्रदीप इसरानी को 245 बार रक्तदान करने के लिए प्रदान किया गया। चिकित्सा शिरोमणि सम्मान होम्योपैथिक डॉक्टर एम. डी.सिंह को उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के कठिन दौर में योगदान सराहनीय रहा। जब लोग भय और असमंजस में थे, उस समय भी वे निरंतर आमजन के संपर्क में रहे और पूरी निष्ठा से रोगियों का उपचार करते रहे, उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीब मरीजों को निःशुल्क दवाएँ उपलब्ध कराईं तथा उन्हें मानसिक और चिकित्सकीय संबल प्रदान किया। श्रेष्ठ सेवा शिरोमणि सम्मान वर्षों से 2300 से अधिक लावारिस लाशों के वारिस बन कर उनका अन्तिम संस्कार करने वाले कुंवर वीरेन्द्र सिंह को देकर सम्मानित किया गया। शतकवीर रक्तदाताओं में महाराष्ट्र के दीपक शामसुन्दर शुक्ला व वाराणसी के राजेश गुप्ता को प्रदान किया गया। अर्धशतकवीर रक्तदाताओं में गाजीपुर से ब्रज भूषण दूबे, मिर्जापुर से अभिषेक साहू, कृष्णानन्द हैहयवंशी, वाराणसी से बी.एच.यू ब्लड बैंक प्रभारी डाॅ. आशुतोष सिंह, आशीष केशरी, गोरखपुर से अमर सिंह, भदोही से सर्वेश कुमार शुक्ला, राहुल दूबे व अंबेडकरनगर से सूरज गुप्ता को सम्मानित किया गया, साथ ही सुनिल सिंह (वाराणसी), बिपीन दूबे (आजमगढ़), हिमांशु द्विवेदी ( सिद्धार्थनगर), गुरमीत सिंह (फतेहपुर) को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के संस्थापक शीर्षदीप शर्मा ने कहा कि रक्तदान मानव जीवन की रक्षा का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति से नियमित रक्तदान की अपील की। समारोह में चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। समारोह का संचालन सचिव डाॅ. उरूज फात्मा, सह-सचिव सुरजीत कुमार व संजीव अरूण कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के दौरान अभिनव सिन्हा,अविनाश जायसवाल (अध्यक्ष नगर पंचायत दिलदारनगर) , डॉ डी. पी. सिंह,डॉ सानंद सिंह , डॉ अनिता कुमारी प्राचार्य (महिला महाविद्यालय गाज़ीपुर) अमरनाथ तिवारी , मंटू प्रधान , , अहमद नवाज, अनुराग सिंह , प्रभाकर त्रिपाठी, अतुल सिंह, तृप्ति श्रीवास्तव, इत्यादि गणमान्य जन उपस्थित रहें।समापन आभार ज्ञापित करते हुए संस्था के अध्यक्ष मनीष कुमार पाल ने रक्तदान जागरूकता संकल्प के साथ किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]