
महुआ में साहित्यिक चेतना को मिली नई ऊर्जा* *विराट कवि सम्मेलन में लगे ठहाके* *दिनेश सिन्हा व रेणु शर्मा ‘राध्या’ हुए सम्मानित*

GRNews Network Brodcast center editor in chief Ved prakash Srivastava
हाजीपुर। शक्ति सदन फाउंडेशन एवं वार्तिका साहित्यिक मंच के संयुक्त आयोजन में महुआ (वैशाली) में अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन सम्पन्न हुआ।
समारोह का उद्घाटन बिहार सरकार के युवा मंत्री संजय कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में यूथ आइकॉन विजेता श्री किशलय किशोर तथा विशिष्ट अतिथि शशि भूषण कुमार सिंह की उपस्थिति रही।
समारोह में अलकापुरी, मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ साहित्यकार दिनेश प्रसाद सिन्हा व कवयित्री रेणु शर्मा ‘राध्या’ को साहित्यिक क्षेत्र में उनके किए गए विशिष्ट योगदान के लिए अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए चर्चित कवि-कवयित्रियों ने अपनी सुमधुर रचनाओं से सामाजिक, सांस्कृतिक और मानवीय संवेदनाओं को स्वर देकर समारोह को अभिसिंचित कर दिया। मंच पर ‘वाह भाई वाह’ फेम कवि डॉ. गोविन्द ग़ज़ब, डॉ. विनोद हंसौरा, हिना कौशर गोरखपुरी, संजय शर्मा, नरेंद्र कुमार झा, हास्य कवि गौरव झा, रजनी प्रभा, डॉ. विजय तन्हा, डॉ. रीना मिश्रा, गोविन्द बल्लभ, एम. सुषमा, डॉ. प्रतिभा पाराशर, सुधा सिंह आदि रचनाकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। वहीं बिहार के विभिन्न जिलों से आए लोगों में कवि-चित्रकार सिद्धेश्वर, अमित श्रीवास्तव, अजय कुमार पाण्डेय, राजकुमार आशीर्वाद, रंजन शर्मा, पक्का बिहारी, हेमांशु अंकित, अनमोल कुमारी, वर्षा ठाकुर, के.के. कृष्णा, डॉ. गोविन्द गुप्ता, अ. सुनील सौम्य, नागेंद्र मणि, मुस्कान केशरी, बबिता सिंह, सुरेश वर्मा, सागर आनंद, शिव कुमार सिंह, देवी नारायण झा, राजेंद्र आर्य, राजकांता राज, संस्कृत कवि अविनाश पांडेय, पूनम यादव और शंकर शौर्य ने भी काव्य-पाठ कर श्रोताओं की वाहवाही बटोरी।

















