♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने किया थाना खानपुर का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिया निर्देश* ।

*GRNews Network & Brodcast center editor in chief Ved prakash Srivastava
गाज़ीपुर दिनांक 01.02.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक नगर गाज़ीपुर द्वारा थाना खानपुर का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के क्रम में महोदय द्वारा सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक, कम्प्यूटर कक्ष व थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, हत्या/बलवा से सम्बन्धित रजिस्टर व बीट सूचना रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों को जाँच तथा उक्त अभिलेखों को अद्यावधिक करने एवं उचित रख रखाव के हेतु निर्देशित किया गया ।
*साफ-सफाई और अनुशासन* : थाना परिसर, बैरक और कार्यालय की स्वच्छता का अवलोकन किया गया ।
*साइबर सेल व महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण* – थाने पर स्थापित साइबर सेल का निरीक्षण कर महोदय द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम व साइबर फ्रॉड से बचने हेतु जागरूकता अभियानों के बारे में जानकारी करते हुए नियुक्त कर्मियों को बेहतर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया ।
महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए महिला पुलिस कर्मियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने हेतु दिशा निर्देश दिया तथा साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान, स्वावलंबन तथा जागरूकता के क्रम में शासन द्वारा चलायें जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूक करने हेतु उन्हें उनके अधिकारों के बारें में जानकारी देने हेतु निर्देशित किया गया ।

*मीडिया सेल*
*जनपद गाज़ीपुर*

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]