♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मारवाड़ी समाज के चुनाव में अनुप सराफ अध्यक्ष, पवन अग्रवाल बने प्रधानमंत्री*

GRNews Network & Brodcast centre editor in chief Ved prakash Srivastava
वाराणसी। मारवाड़ी समाज के सत्र 2026-2028 के लिए चुनाव प्रक्रिया, रविवार को लक्सा स्थित मारवाड़ी समाज भवन में संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी दीपक तोदी, कमलेश अग्रवाल सीए, आनन्द लाडिया, राजेश जयपुरिया, महेश पोद्दार, शरद जालान के सहयोग से मारवाड़ी समाज के संरक्षक मंडल के अध्यक्ष रमेश कुमार चौधरी, मंत्री उमाशंकर अग्रवाल ने समस्त चुनावी प्रक्रिया पूरी की। सर्वप्रथम संस्था के अध्यक्ष प्रदीप तुलस्यान के नेतृत्व में साधारण सभा का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था के प्रधानमंत्री मनोज जाजोदिया द्वारा पिछले वर्ष के कार्यक्रमों का उल्लेख किया गया।
तत्पश्चात अध्यक्षीय प्रदीप तुलस्यान द्वारा उद्बोधन में कहा कि मारवाड़ी समाज दूसरी बार समाज हित में एकता दिखाकर मिशाल कायम किया। कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल शक्ति ने पिछले सत्र का आय व्यय प्रस्तुत किया। इसके पश्चात चुनाव अधिकारी दीपक तोदी ने बताया कि चुनाव में 10 पदों के लिए 25 लोगों ने आवेदन किया, वहीं 16 कार्यकारिणी के 16 पदों के लिए 31 आवेदन आये। जिसमें पहली बार प्रचारमंत्री पर सुरेश तुलस्यान के अलावा किसी का नाम नहीं आया वह निर्विरोध चुने गए। और अन्य पदों पर समाज के हित में पदाधिकारी पद पर से 15 लोगों ने एवं कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 15 लोगों ने अपना नाम वापस ले लिया। जिसके बाद शेष प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव अधिकारी दीपक तोदी ने सत्र 2026 28 के लिए सभी पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यों की अधिकारी रूप से घोषणा की व परिचय व स्वागत किया। पदाधिकारियों मे अध्यक्ष पद पर अनूप सराफ, प्रथम उपाध्यक्ष मनमोहन बेरीवाल, द्वितीय उपाध्यक्ष मनमोहन लोहिया, प्रधानमंत्री पवन कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राम बुबना, संयुक्त मंत्री पंकज तोदी, भंडार मंत्री सुनील कुमार धानुका, प्रचार मंत्री सुरेश तुलस्यान, सांस्कृतिक मंत्री अजय कुमार यादुका, समाज कल्याण मंत्री हेमदेव अग्रवाल निर्वाचित घोषित किये गए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]