
*फर्जी GST बिलिंग एवं 54 करोड़ के ITC फ्रॉड के 25000/का इनामी मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार*

GRNews Network Brodcast center editor in chief Ved prakash Srivastava
वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन, सहायक पुलिस आयुक्त सर्किल कैण्ट के पर्यवेक्षण मे अपराधियों के विरुद्ध “जीरो टालरेन्स” की नीति अपनाते हुए कठोर दण्डात्मक कार्यवाही किये जाने तथा अभियोगों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कैण्ट की टीम द्वारा थाना कैंट, पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 423/2025, अंतर्गत धारा 316(2) /318(4) /319(2)/338 /336(3)/420(2) /61(2) BNS में फर्जी GST बिलिंग एवं इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) फ्रॉड के एक संगठित अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक 25000 का इनामिया मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
विवेचना में यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण द्वारा कागजी/फर्जी फर्मों का निर्माण कर बिना किसी वास्तविक माल की खरीद-फरोख्त के GST पोर्टल पर फर्जी इनवॉयस एवं रिटर्न तैयार किए जाते थे। इन फर्जी इनवॉयसों के आधार पर रजिस्टर्ड कंपनियों को कच्चा माल (लोहा/स्क्रैप आदि) बेचा हुआ दर्शाया जाता था, जबकि वास्तविकता में किसी प्रकार की भौतिक आपूर्ति नहीं होती थी। इस प्रकार फर्जी फर्मों के माध्यम से अवैध रूप से इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का लाभ दिलाया जाता था, जिससे सरकारी राजस्व को भारी क्षति पहुंचाई जाती थी। प्रथम दृष्टया जांच में यह सामने आया है कि इस संगठित फर्जीवाड़े के माध्यम से लगभग 54 करोड़ के GST राजस्व की चोरी की गई है।
उपरोक्त मुकदमे में वांछित अभियुक्त को पंजाब प्रांत से विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा पुत्र बलजीत सिंह निवासी 84 कोटला डढेरी, थाना मंडी गोविंदगढ़, जिला फतेहगढ़ साहिब, पंजाब उम्र लगभग 26 वर्ष है।अभियुक्त के कब्जे से लैपटॉप, टैबलेट एवं कई मोबाइल फोन, फर्जी फर्म A/S Works से संबंधित दस्तावेज पहचान पत्र एवं बैंकिंग से संबंधित सामग्री बरामद की गई है, जिन्हें विधि अनुसार सील कर जब्त किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे थाना कैंट प्र0नि0 शिवाकांत मिश्रा, उ0नि0 अभिषेक सिंह, एसओजी टीम उप निरीक्षक गौरव कुमार सिंह, आरक्षी आलोक कुमार मौर्य, आरक्षी दिनेश कुमार, आरक्षी उपेंद्र कुमार यादव शामिल रहे।

















