
करमपुर में राष्ट्रीय हॉकी महाकुंभ का शंखनाद 2 फरवरी से*।

GRNews Network Brodcast center editor in chief Ved prakash Srivastava
गाजीपुर। पूर्वांचल की खेल प्रतिभाओं की नर्सरी और ओलंपिक पदक विजेताओं की जन्मस्थली मेघबरन सिंह स्टेडियम करमपुर में 2 फरवरी से 8 फरवरी तक 29वीं अखिल भारतीय मेघबरन सिंह ठाकुर तेज बहादुर सिंह स्मृति हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन होगा। इस वर्ष का आयोजन अत्यंत विशेष है क्योंकि इसी स्टेडियम की मिट्टी से निकले दो सपूतों- ललित कुमार उपाध्याय और राजकुमार पालने पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर न केवल गाजीपुर बल्कि पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता नई प्रतिभाओं के लिए उसी ओलंपिक सपने को जीने का एक सशक्त माध्यम है। उद्घाटन समारोह 02 फरवरी समय अपराह्न प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ प्रदेश सरकार के दो वरिष्ठ मंत्रियों के कर कमलों द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। उद्घाटन
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दयाशंकर सिंह राज्यमंत्री परिवहन विभाग व रवीन्द्र जायसवाल राज्य मंत्री स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग रहेगें । 08 फरवरी को प्रतियोगिता के समापन समारोह और फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में गिरीश चन्द्र यादव राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण विभाग अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। हॉकी इंडिया के मानकों पर आयोजित इस प्रतियोगिता में देश की 12 सर्वश्रेष्ठ टीमें ‘लीग-कम- नॉकआउट’ आधार पर खिताबी भिड़ंत करेंगी । उक्त आयोजन की सूचना संचालक अनिकेत सिंह ने दी।

















