
*बजट पूर्व कुलियों की रेल मंत्री से गुहार • पत्र भेज रेलवे में स्थाई नौकरी देने की मांग की* • *राष्ट्रीय कुली मोर्चा ने रोजगार अधिकार अभियान के साथ पूरे देश में चलाया अभियान*

*GRNews Network Brodcast centre editor in chief Ved prakash Srivastava
लखनऊ, 31 जनवरी 2026, रेलवे में स्थाई नौकरी और कुलियों की सामाजिक सुरक्षा व जीवन स्थितियों पर हुई जांच की रिपोर्ट संसद के पटल पर रखने के सवाल पर आज राष्ट्रीय कुली मोर्चा ने रोजगार अधिकार अभियान के साथ बजट के पूर्व पूरे देश में एक्स पर अभियान चलाया। इस अभियान में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से कुलियों को 2008 की तरह रेलवे की स्थाई नौकरी की गुहार लगाई गई।
अभियान के बारे में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय कुली मोर्चा के कोऑर्डिनेटर राम सुरेश यादव ने बताया कि कुलियों की बेहद खराब जीवन स्थितियों और आजीविका के गंभीर संकट के समाधान के लिए आज मंत्री जी से अपील की गई है कि वह बजट में कुलियों की बेहतर स्थिति के लिए घोषणा करें। पूरे देश में कुलियों ने यह कहा है कि देश में आर्थिक संसाधनों की कोई कमी नहीं है। यदि कॉर्पोरेट की संपत्ति पर टैक्स लगाया जाए तो एक लोक कल्याणकारी राज्य के लिए संसाधनों की व्यवस्था की जा सकती है और आजीविका के संकट से गुजर रहे कुलियों को 2008 की तरह रेलवे में स्थाई नौकरी और सामाजिक सुरक्षा भी दी जा सकती है।
इस अभियान में केदार यादव, शिव प्रकाश यादव, अरविन्द कुमार यादव, मनीष यादव, मनोज यादव, इन्द्रजीत यादव, जीतेन्द्र यादव, बीरेंद्र यादव,अरुण कुमार, मंगल प्रसाद अर्जुन प्रसाद,हरीराम, पंकज यादव, कलीम मकरानी, गोलू ठाकुर, अनिल कुमार सावले, आनंद, रफीक अहमद, राज कपूर, अरुण कुमार महतो, राहुल कुमार, मूलचंद, रामबाबू बिल्ला, राम महावर, कन्हैया ग्वाला, राजकुमार यादव, अमजद भाई, चंद्र चालवाड़ी, इमाम भाई, चंद्रपाल, नदीम, राकेश पंथी, सभाजीत,भवन यादव, रामजन्म यादव आदि रहे।

















