*पंडित भोलानाथ मिश्र बाल गृह में मृतक बालक सागर के मौत की जांच करेंगे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सैदपुर ,, नामित किया जिलाधिकारी ने*

GRNews Network Brodcast center* editor in chief Ved prakash Srivastava
गाजीपुर 29 जनवरी, 2026 (सू0वि0)- पंडित भोला नाथ मिश्र, बालगृह (बालक) बड़ागांव मखदुमपुर, सैदपुर, गाजीपुर में मृतक बालक सागर पुत्र द्वारदास की मृत्यु के पश्चात् की गयी मजिस्ट्रेटियल जाँच आख्या में प्राप्त विसरा रिपोर्ट पश्चात् अनुपूरक जाँच आख्या उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में, उप जिलाधिकारी सैदपुर को मजिस्ट्रेटियल जाँच हेतु जिलाधिकारी महोदय के स्तर से नामित किया गया है।
ज्वाईट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सैदपुर ने जनसामान्य को अवगत कराया है कि यदि कोई व्यक्ति इस प्रकरण के सम्बन्ध में कोई भी जानकारी /अभिलेख प्रस्तुत कराना चाहता है, तो वह दिनांक-06.02.2026 तक कार्यालय/न्यायालय उप जिलाधिकारी सैदपुर पर किसी भी कार्यदिवस में प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे उपस्थित होकर अपना साक्ष्य/बयान अंकित करा सकता है।
………………………………….
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित।







