♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पुलिस लाइन गाजीपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दि गाजीपुर पुलिस लाइन में 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत गौरव और उत्साह के साथ मनाया गया। इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय ओमप्रकाश राजभर (कैबिनेट मंत्री) उ0प्र0 द्वारा विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक जनपद की गरिमामयी उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया।

G R News network editor in chief Ved prakash Srivastava

गाज़ीपुर 77वें गणतंत्र दिवस 26जनवरी पर मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया गया । परेड की कमाण्ड , परेड कमाण्डर क्षेत्राधिकारी लाइन श्री शुभम वर्मा व क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद श्री अनुभव राजर्षि द्वारा किया गया । परेड में नागरिक पुलिस,महिला पुलिस, यातायात पुलिस व शस्त्र तथा झांकियों में मोटरसाइकिल दस्ता, डायल 112, फोरेन्सिक टीम, स्वाट टीम, वायरलेस विभाग, अग्निशमन दल, दंगा नियंत्रण बल व पुलिस क्रेन शामिल रही ।

माननीय मुख्य अतिथि द्वारा सामाजिक एवं जन उपयोगी कार्य किये जाने हेतु प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया । ओमप्रकाश राजभर(कैबिनेट मंत्री) व पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद गाजीपुर में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर जनपद के न्यायिक, प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी व जनता के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, रैतिक परेड का दर्शकगण द्वारा तालियों की गडगडाहट के साथ उत्साहवर्धन किया गया ।

*मुख्य आकर्षण एवं कार्यक्रम:*

*• ध्वजारोहण एवं सलामी:* पुलिस अधीक्षक ने मुख्य अतिथि की मौजूदगी में तिरंगा फहराया, जिसके पश्चात पुलिस बल द्वारा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई और राष्ट्रगान का सामूहिक गान किया गया।
*• संविधान संकल्प:* ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना को दोहराते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
*• सम्मान समारोह:* उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए मुख्य अतिथि एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस समारोह में जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, क्षेत्राधिकारी, विभिन्न थानों के प्रभारी और पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]