
गाजीपुरजनपद के समस्त थानों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

GRNews Network Brodcast centre editor in chief Ved prakash Srivastava
गाज़ीपुर। 26 जनवरी को जनपद गाजीपुर में 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जनपद के समस्त थानों/चौकियों एवं पुलिस कार्यालयों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।
*मुख्य आकर्षण एवं कार्यक्रम विवरण:*
• *ध्वजारोहण:* समस्त थानों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई।
• *शपथ ग्रहण:* इस अवसर पर उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गण को भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने और देश की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण रखने की शपथ दिलाई गई।
• *समस्त थानों में आयोजन:* जनपद के समस्त थानों में संबंधित थाना प्रभारियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान थानों को फूलों और लाइटों से सजाया गया और मिष्ठान वितरण किया गया।
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*








