♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*मनोज सिन्हा गाजीपुर के कोहिनूर हीरा – प्रमोद वर्मा*

GRNews Network*& Brodcast centre* editor in chief Ved prakash Srivastava
स्थानीय जखनिया/गाजीपुर। सोशल मीडिया पर सांसद अफजाल अंसारी द्वारा लगातार विकास पुरुष मनोज सिन्हा के कार्यों पर प्रश्न चिन्ह उठाना गलत तरीके से तुलना करना और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को नाकारा बताने पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने पलटवार करते हुए कहा की अफजाल अंसारी के परिवार में जितने भी लोग सांसद विधायक हुए हैं, चाहे मुख्तार अंसारी हो, चाहे सिगब्तुल्लाह अंसारी हो, चाहे मन्नू अंसारी हो, चाहे अब्बास अंसारी हो, चाहे वह खुद 5बार विधायक तीसरी बार सांसद हो, इन सभी लोगों ने मिलकर जितना काम किया है, वह मनोज सिन्हा के किए गए कार्यों के आगे ऊंट के मुंह में जीरा जितना है। मनोज सिन्हा ने 2014 से 2019 सांसद व रेल राज्य मंत्री रहते हुए गाजीपुर जनपद में जितना विकास किया आजादी से 2014 तक उतना विकास कभी जनपद में नहीं हुआ था। गाजीपुर जनपद को फोरलेन से जोड़ना, गाजीपुर जनपद स्टेशन से विभिन्न शहरों के लिये ट्रेनों का संचालन, स्टेशन का सुंदरीकरण, क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान, मेडिकल कॉलेज की नींव, हर गांव में बिजली सहित आज वर्तमान में जखनिया में बन रही 124D नेशनल हाईवे सहित जनपद के हर स्टेशनों का नवीनीकरण विद्युतीकरण सुंदरीकरण सहित गाजीपुर जनपद का 50 वर्षों का जो सपना विश्वनाथ सांसद गहमरी ने देखा था ताड़ीघाट गाज़ीपुर रेलवे ब्रिज, उस महत्वाकांक्षी कार्यों को मनोज सिन्हा ने पूरा किया। प्रमोद वर्मा ने कहा की विकास पुरुष ने जितने जनपद में शौचालय बनवाए हैं उतनी भी विकास निधि सांसद अफजाल अंसारी ने नहीं खर्च किया है। सांसद अफजाल अंसारी को दूसरे के कार्यों पर टिप्पणी करने से पहले जनपद में किये गये अपने कार्यों का विवरण देना चाहिए। प्रमोद वर्मा ने कहा मनोज सिन्हा कोहिनूर हीरा है, वह जहां भी रहते हैं अपने विकास की अमिट छाप छोड़ जाते हैं। आज वर्तमान समय में जम्मू एंड कश्मीर के बदलते स्वरूप को जाकर अफजाल अंसारी देखें तब उनको समझ में आएगा कि वह किस व्यक्ति की तुलना और अनावश्यक टिप्पणी विकास पर कार्यों पर कर रहे हैं। मनोज सिन्हा सूर्य के समान चमकते हुए बेदाग जन प्रतिनिधि हैं। जिन्होंने अपने नाम की ख्याति अपने काम के बदौलत प्राप्त किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]