
*समरसता व रक्षा संकल्प के साथ मना रक्षाबंधन* *

* GRNews Network Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर। आपसी सौहार्द व सद्भावना और समरसता को लेकर मनाए जाने वाला यह पर्व रक्षाबंधन एक दूसरे को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षा का संकल्प लेने का यह पर्व रक्षाबंधन के रूप में मनाया जाता रहा है। भईया बहनो का यह पर्व बृहद रूप से समाज का हर एक तबका मनाता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छः पर्व मे से चौथा पर्व रक्षाबन्धन पूरे भारतवर्ष में धूमधाम से मानता है। इस वर्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस पर्व को शाखा स्तर पर मनाने का निर्णय लिया है। जिसके तहत नगर एवं खंड स्तर पर यह पर्व मनाया गया। जिसमें जनपद के कासिमाबाद, सैदपुर बिरनो, जखनिया, धारानगर खण्ड, भांवरकोल, बाराचवर, रेवतीपुर, जमानियॉ, भदौरा, गाजीपुर नगर, धारानगर, जमानिया नगर, सैदपुर, जखनिया आदि स्थानों पर रक्षाबंधन का पर्व शनिवार एवं रविवार को मनाया गया। इस पर्व के माध्यम से सभी स्वयंसेवक बंधु अपने शाखा पर प्रात काल में मंगल वेद धारण कर उपस्थित हुए और अपने गुरू भगवाध्वज को रक्षा सूत्र बांधकर उसके रक्षा का संकल्प लिया और प्रार्थना कर ध्वज प्रणाम किया। तत्पश्चात सभी स्वयंसेवक बंधु आपस में एक दूसरे को रक्षा सूत्र बांधकर पर्व मनाया। इसके उपरांत सम्बन्धित बस्तियों में जाकर सभी को रक्षा सूत्र बांधकर उनके रक्षा का संकल्प लिया। जिसमें भाऊ राव देवरस, श्रीराम बस्ती, दया दयानंद बस्ती, शिवाजी बस्ती, दधीचि बस्ती, समन्वय शाखा, राजेंद्र नगर बस्तियों में जाकर एक दूसरे को रक्षा सूत्र बांधा गया। इस अवसर पर शिवाजी बस्ती मे आयोजित कार्यक्रम मे जिला संघचालक जयप्रकाश ने रक्षाबंधन पर प्रकाश डाला और उसके महत्व के बारे में बताया । इस अवसर दीनदयाल, संजय राय, अंजनी कुमार, अभिषेक कुमार, कृपा शंकर, विशाल आदि ने एक दूसरे मिठाई खिलाकर सुरक्षा और समरसता का संदेश दिया। इस अवसर पर चंद्र कुमार, संजय, सूर्यप्रकाश, नरेन्द्र, ओमप्रकाश, मनीष कुमार आदि उपस्थित रहे।








