*पुलिस लाइन बलिया में अनुपयोगी कंप्यूटर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की नीलामी 20 फ़रवरी* को*

GRNews Brodcost editor in chief ved Prakash shrivtastav
गाजीपुर 04 फरवरी, 2025 (सू0वि0)- पुलिस अधीक्षक बलिया ने सूचित किया है कि पुलिस लाइन, बलिया में राजकीय सम्पत्ति की अनुपयोगी वस्तु, कम्प्यूटर मय उपसाधक, इलेक्ट्रानिक उपकरण व अन्य की नीलामी दिनांक 18.02.2025 को समय 10.00 बजे किया जाना है, नीलामी हेतु इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि व समय पर पुलिस लाइन, बलिया में उपस्थित होकर नीलामी में भाग ले सकते है। प्रत्येक बोली बोलने वाले व्यक्ति को निर्धारित धरोहर की धनराशि रू0 20,000/ सर्वप्रथम जमा करने के बाद ही नीलामी में भाग ले सकेगा। जिस व्यक्ति की सबसे अधिक बोली होगी उसे नीलामी की सम्पूर्ण धनराशि तत्काल जमा करना होगा, शेष बोली में भाग लेने वाले व्यक्तियों की धरोहर धनराशि तत्काल वापस कर दी जायेगी। नीलामी लेने वाले व्यक्ति को नियमानुसार जीएसटी व सेलटैक्स जमा करना होगा। नीलामी को किसी भी समय निरस्त किये जाने का अधिकार अधोहस्ताक्षरी को होगा। क्रेता द्वारा नीलामी ली गयी सामग्री को नियत समय के अन्दर नीलामी की धनराशि जमा कर सामान अपने खर्चे पर ले जाना होगा, अन्यथा धरोहर धनराशि जब्त कर ली जायेगी।
…………………………
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित।
















