♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*व्हाट्सएप बॉट ऐप (पुलिस सतर्क मित्र) के माध्यम से थाना करण्डा पुलिस ने धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम से सम्बन्धित 04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ।*

*GRNews Brodcast centre* editor in chief Ved prakash Srivastava
*गाज़ीपुर।
पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र, वाराणसी द्वारा दिनांक 20.12.2025 को व्हाट्सएप बॉट ऐप (पुलिस सतर्क मित्र) वाराणसी परिक्षेत्र में लागू किया गया। यह नागरिकों को अवैध गतिविधियों की सूचना फोटो/वीडियो के साथ गोपनीय तरीके से भेजने की सुविधा प्रदान करता है ।*

*व्हाट्सएप बॉट ऐप (पुलिस सतर्क मित्र)* के माध्यम से आम जन-मानस अपने आस-पास चल रही अवैध गतिविधियों जैसे तस्करी, खनन, वसूली, और पुलिस भ्रष्टाचार जैसे अपराधों सूचना देकर अपनी समस्या का समाधान करा सकता है ।

इसी क्रम में *व्हाट्सएप बॉट ऐप (पुलिस सतर्क मित्र) के माध्यम से सूचना प्राप्त होने पर थाना करण्डा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 01/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम से सम्बन्धित 04 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई ।* सूचना प्राप्त होने के पश्चात् मौके पर उ0नि0 अखिलेश यादव मय हमराहियान द्वारा दिनांक 02.01.2026 को मु0अ0सं0 01/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम थाना करण्डा जनपद गाजीपुर से सम्बन्धित 04 नफर अभियुक्तगण 1. दिनेश कुमार सिंह उर्फ भूटानी 2. नन्दलाल पुत्र हरिनाथ 3.अभिषेक उर्फ सोनू सिंह पुत्र ओंमकार सिंह, 4. अतुल सिंह पुत्र विरेन्द्र प्रताप सिंह को ग्राम इटहरा स्थित इटहरा मजार के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*व्हाट्सएप बॉट ऐप (पुलिस सतर्क मित्र) पर किसी भी व्यक्ति द्वारा सूचना भेजकर पुलिस टीम द्वारा मदद प्राप्त की जा सकती है।*

*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]