
समाजसेवियों ने मंगल कलश शोभा यात्रा मे शामिल कन्याओं की पूजन*।

*GRNews Brodcast centre* editor in chief Ved prakash Srivastava
वाराणसी। मां मंगला गौरी गभस्तीश्वर सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भर्ती इस वर्ष भी शिव पंचायतन अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को टाउनहाल से भव्य मंगल कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। टाउन हॉल मैदान मे समाजसेवी रवि सर्राफ, कमल कुमार सिंह, राजू वर्मा बिछिया वाले तथा अन्य द्वारा कन्याओं का पूजन से शोभा यात्रा आरंभ हुई। शोभायात्रा टाउन हॉल से उठकर मैदागिन, बुलानाला, नीचीबाग, चौक पर रवि सर्राफ के नेतृत्व में स्वर्णकार बंधुओ ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा एवं आरती कर भव्य स्वागत किया। चौक से ठठेरी बाजार, चौखम्बा होते हुए मंगला गौरी मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि आज अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर 131 कुँवारी कन्याओं का विधीवत पूजन के तत्पश्चात भव्य शोभायात्रा टाउनहाँल से मां की विग्रह रथ पर सवार, गाजे-बाजे के साथ डमरू दल तथा महिलाएं हाथों में मंगल कलश लिए हुए माता की जयकारे और हर हर महादेव के उदघोष के साथ चल रही थी जो पंचगंगा घाट स्थित मंगला गौरी के मंदिर परिसर पहुंचकर समाप्त होगी, जहां सायंकाल मां मंगला गौरी, बाबा गभस्तीश्वर महादेव सहित अन्य सभी विग्रहों का सुगंधित फूल-मालाओं से भव्य श्रृंगार, भोग, हवन-पूजन एवं महाआरती होगी। सायंकाल से आयोजित भंडारे मे श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जायेगा। शोभा यात्रा में मुख्य रूप से मंहत पंडित नारायण गुरु, नरेंद्र कुमार पांडे, तरुण पांडे, मयंक पांडे, पंडित चुन्नू गुरु, रवि सराफ, कमल कुमार सिंह, श्याम सुंदर सिंह, बच्चू राम सेठ, राजू वर्मा बिछिया वाले, श्याम सुंदर सिंह, आशीष सोनी, हनी सिंह सहित सैकड़ो महिलाएं, बच्चे एवं श्रदालुजन शामिल थे।

















