डायल-112 के महिला कर्मियों का प्रदर्शन: एडीजी अशोक कुमार हटाए गए

लखनऊ। यूपी के डायल 112 पर महिला कर्मियों के प्रदर्शन के बीच एडीजी अशोक कुमार सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह आईपीएस नीरा रावत को जिम्मेदारी दी गई है। बीते दो दिनों से महिला कर्मचारी वेतन बढ़ाने सहित कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं। इस मामले को तूल पकड़ते देख अफसरों की तैनाती में फेरबदल करने की बात कही जा रही है। वहीं, डीजी आनंद कुमार ने वापसी की है। आनंद कुमार पुलिस महानिदेशक, सहकारिता प्रकोष्ठ में तैनात थे। अब उन्हें सीबीसीआईडी में तैनात किया गया है

















