
थाना जमानिया व एएनटीएफ पुलिस की संयुक्त टीम ने 425 ग्राम नाजायज हिरोईन ( जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 85 लाख रु0) व 01 अदद एन्ड्राईड मोबाईल के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार।*

G R News network editor in chief Ved prakash Srivastava
गाज़ीपुर।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 22.12.2025 को थाना जमानिया व व एएनटीएफ पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय मादक पदार्थ (हिरोइन) की अवैध तस्करी करने वाले 01 नफर अभियुक्त पंकज कुमार पुत्र नथुनी राम को 425 ग्राम मादक पदार्थ हिरोईन के साथ पाण्डेय मोड़ से दिलदारनगर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 462/2025 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता-*
01.पंकज कुमार पुत्र नथुनी राम निवासी ग्रा0 कानूनगो मोहल्ला वार्ड नम्बर 08 जमानिया थाना जमानिया गाजीपुर उम्र करीब 22 वर्ष
*आपराधिक इतिहास –*
मु0अ0सं0 462/2025 धारा-8/21/29 एनडीपीएस एक्ट थाना जमानियाँ जनपद गाजीपुर
*बरामदगी-*
425 ग्राम नाजायज हिरोईन व 01 अदद एन्ड्राईड मोबाईल
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –*
01.प्र0 नि0 सुरेन्द्र नाथ सिहं थाना- एएनटीएफ मय टीम जनपद गाजीपुर
02. उ0नि0 मनोज कुमार मिश्रा मय टीम थाना जमानिया जनपद गाजीपुर
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*








