
समाजसेवी कैलाश अग्रहरि द्वारा मां बागेश्वरी का भव्य श्रृंगार व भंडारा*।

*GRNews Network* editor in chief Ved prakash Srivastava
वाराणसी। औशानगंज निवासी प्रतिष्ठित स्वर्ण व्यवसायी एवं समाजसेवी कैलाश अग्रहरि द्वारा रविवार को शक्तिपीठ मां बागेश्वरी देवी का भव्य श्रृंगार, जागरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुजारी द्वारा मां के विग्रह को विभिन्न प्रकार के सुगंधित फूलों से श्रृंगार कर भोग के बाद आरती किया गया। मंदिर प्रांगण को मालाओं, विद्युत झालरों से सजावट कर भव्य पंडाल में जय मां विंध्यवासिनी जागरण ग्रुप इंदु लता बागी बलिया के कलाकारों द्वारा गाये भजनों पर श्रोतागण झूम उठें। समाजसेवी कैलास अग्रहरि ने बताया कि माता की कृपा एवं प्रेरणा से विगत 5 वर्षों से प्रतिवर्ष माता का भव्य श्रृंगार, जागरण और भंडारा का आयोजन होता आ रहा है। माता के श्रृंगार, आरती के बाद अर्धरात्रि तक जागरण एवं भंडारा चला जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, तिलक राज मिश्रा, अभय यादव, पत्रकार राजेश सेठ, आनंद सिंह अन्ना, संदीप जायसवाल तथा आशुतोष अग्रहरि, अनुराधा अग्रहरि, पूजा अग्रहरि, पायल अग्रहरि, भावना अग्रहरि, प्रिया अग्रहरि, श्वेता अग्रहरि, दिव्यम अग्रहरि सहित हजारों भक्तगण उपस्थित रहे।







