
शासन के आदेशानुसार गाजीपुर मे चल रहा है महिला सशक्ति कारण हेतु मिशन शक्ति जागरूकता अभियान

GRNews Network editor in chief Ved prakash Srivastava
गाज़ीपुर।मिशन शक्ति-05” उ0प्र0 शासन के आदेशानुसार महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे “मिशन शक्ति” अभियान फेज-05 के अंतर्गत मिशन शक्ति 5.0 के तहत निम्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनका विवरण निम्नवत् है-
01. मिशन शक्ति अभियान को सार्थक बनाने के क्रम में जनपद गाजीपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित मुख्य- मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाकर पुलिस बल द्वारा पैदल गश्त कर मिशन शक्ति का अभियान चलाकर सभी को जागरूक किया गया।
02. उक्त अभियान के तहत जनपद गाजीपुर के समस्त थाना क्षेत्रों मे पुलिस प्रशासन की एंटी रोमियो टीम द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण/चेकिंग कर शोहदों के विरुद्ध कार्यवाही की गई ।
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*







