
भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष की माता के निधन से शोक की लहर, जखनिया में शोकाकुल माहौल*

*GR News Network*, editor in chief Ved prakash Srivastava
जखनिया (गाजीपुर)। जखनिया बाजार क्षेत्र में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब क्षेत्र के प्रतिष्ठित दवा व्यवसायी संजीव त्रिपाठी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष पूर्णेन्दु त्रिपाठी की 69 वर्षीय माता स्वर्गीय प्रतिमा तिवारी पत्नी हरिशंकर तिवारी, का आज उनके आवास पर अस्वस्थता के चलते निधन हो गया। उनके एक पुत्र डॉ विवेकानंद अमेरिका में मेडिकल कालेज के प्रोफेसर है।उनके आने के तत्पश्चात उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया जायेगा।
स्वर्गीय प्रतिमा तिवारी के निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं व्यापारिक वर्ग में शोक व्याप्त हो गया। उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा, उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय, प्रदेश संगठन सचिव अशोक गुप्ता, धर्मेंद्र चौरसिया, धर्मवीर राजभर, ग्राम प्रधान नंदलाल गुप्ता, अटल सिंह, मनोज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

















