♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

तिब्बत की रक्षा मंत्री होंगी, शिवधाम कैलाश मानसरोवर तिब्बत फ्रीडम एसोसिएशन के राष्ट्रीय अधिवेशन की मुख्य अतिथि*

GRNews Network editor in chief Ved prakash Srivastava
न्यू दिल्ली।शिवधाम कैलाश मानसरोवर तिब्बत फ्रीडम एसोसिएशन (SDTFA) द्वारा वाराणसी में 14 से 16 दिसम्बर को आयोजित होने वाला राष्ट्रीय अधिवेशन ऐतिहासिक और महत्त्वपूर्ण होने जा रहा है। इस अधिवेशन में पहली बार तिब्बत की निर्वासित सरकार (Central Tibetan Administration – CTA) की रक्षा मंत्री डोल्मा गायरी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। उनका यह भारत आगमन कैलाश मानसरोवर और तिब्बत की मुक्ति के उद्देश्य को वैश्विक मंच पर और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

SDTFA द्वारा लंबे समय से चलाए जा रहे कैलाश मानसरोवर-तिब्बत मुक्ति जनआंदोलन को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से समर्थन दिलाने के लिए यह कार्यक्रम अत्यंत रणनीतिक कदम माना जा रहा है। रक्षा मंत्री की उपस्थिति से न केवल आंदोलन को वैचारिक शक्ति मिलेगी, बल्कि भारत-तिब्बत सांस्कृतिक धरोहर के साझा सरोकार भी सुदृढ़ होंगे।

अधिवेशन में निम्न मुख्य विषयों पर विस्तृत चर्चा प्रस्तावित है:

कैलाश मानसरोवर की सांस्कृतिक, धार्मिक व आध्यात्मिक स्वतंत्रता की सुरक्षा

तिब्बत की वर्तमान राजनैतिक परिस्थिति और वैश्विक समर्थन की आवश्यकता

भारतीय नागरिकों की भागीदारी से जनजागरण अभियान का विस्तार

SDTFA के 10 लाख सदस्य अभियान एवं 1 करोड़ ऑनलाइन हस्ताक्षर मिशन

अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं संयुक्त रणनीतियाँ

SDTFA के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह मानव ने कहा कि “तिब्बत की रक्षा मंत्री का भारत में SDTFA के मंच पर आना केवल एक उपस्थिति नहीं, बल्कि यह सांस्कृतिक-आध्यात्मिक एकता और तिब्बत की स्वतंत्रता के संकल्प को मजबूत करने का प्रतीक है। यह अधिवेशन हमारी मुक्ति यात्रा का निर्णायक कदम सिद्ध होगा।”

कार्यक्रम में देश-विदेश के बौद्ध, हिंदू, तिब्बती, आध्यात्मिक एवं मानवाधिकार क्षेत्र से जुड़े अनेक विद्वानों, सामाजिक प्रतिनिधियों और युवा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति भी अपेक्षित है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]