मनभद्र बाबा के मंदिर से चांदी की छतरी वह अन्य सामग्री की चोरी********

*GR news Brodcost। editor in chief ved Prakash shrivtastav
बारा।गहमर कोतवाली क्षेत्र के मनिहर कला वन में कर्मनाशा नदी के तट पर स्थित मनभद्र बाबा मंदिर से बृहस्पतिवार की रात चोर चांदी की छतरी, पीतल के पांच घंटे, तांबे के दो लोटे और दानपेटी से रुपये चुरा ले गए । चोरों ने मंदिर के बगल में बने पुजारी के आवास को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया। शुक्रवार की सुबह जब लोग पूजा के लिए पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई । मंदिर के पुजारी अरविंद उपाध्याय ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। लोगों ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि शिव पिंड के ऊपर लगी चांदी का भारी एवं कीमती मुकुट चोरों ने क्यों छोड़ दिया। लोगों ने बताया कि मंदिर के बगल में ही उद्यान विभाग की ओर से खेती का कार्य किया जाता है। विभाग के दो कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी भी रहती है। बृहस्पतिवार की रात भी उद्यान विभाग के कर्मचारी रामविलास ड्यूटी पर थे, लेकिन वह भी पुजारी के साथ कमरे में सो गए थे। किसी को मंदिर में चोरी की भनक तक नहीं लगी । प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि मंदिर के पुजारी अरविंद उपाध्याय की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।






