
सीएम योगी के आदेश पर शहर-शहर शुरू हुई ऐसे लोगों की पहचान, मांगे गए फाेन नंबर और पहचान पत्र*

GRNews Network editor in chief Ved prakash Srivastava
लखनऊ यूपी में SIR सर्वे के साथ अवैध घुसपैठियों की पहचान तेज हो गई है. प्रयागराज के बाद अब लखनऊ में भी नगर निगम के कचरा प्रबंधन व सफाई कार्य में लगे मजदूरों का पूरा ब्यौरा यूपी एटीएस ने मांगा है. आशंका है कि कार्यदायी संस्थाओं में बांग्लादेशी व रोहिंग्या शामिल हो सकते हैं. सीएम योगी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि सर्वे गहन हो और घुसपैठियों को चिन्हित कर बाहर किया जाए.
की कवायद के साथ एक बार फिर घुसपैठियों को चिन्हित कर बाहर करने की कवायद तेज हो गई है. प्रयागराज नगर निगम में काम करने वाले कर्मचारियों के बाद अब लखनऊ में भी अवैध बांग्लादेशियों को चिन्हित कर बाहर करने की शुरुआत हो चुकी है.
यूपी एटीएस ने प्रयागराज के बाद अब लखनऊ नगर निगम में भी कूड़ा प्रबंधन के काम में लगे शहर भर के मजदूरों का लखनऊ नगर निगम से ब्यौरा मांगा गया है. एटीएस ने कार्यदायी संस्था के ठेकेदारों से सफाई श्रमिकों की प्रमाणित सूची जिसमें निवास स्थान, पहचान प्रमाण पत्र और मोबाइल नंबर मांगा गया है.
















