
*सुभाष भवन पर डॉ राजीव श्री गुरु जी ने दी नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं तिरंगे झंडे को सलामी**

GRNews Network editor in chief Ved prakash Srivastava
वाराणसी 7 दिसंबर 2025। रविवार के दिन प्रात 7:00 बजे विशाल भारत संस्थान द्वारा संचालित जय हिंद भारत सलामी सभा इंद्रेश नगर, लमही वाराणसी, स्थित आजाद हिंद मार्ग पर सुभाष भवन के सामने संपन्न हुई ।इस कार्यक्रम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं तिरंगे झंडे को सलामी दी गई झंडा गीत एवं राष्ट्रगान गया ।इस सलामी सभा के मुख्य अतिथि विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजीव श्री गुरु जी रहे। इस सलामी सभा की कप्तान विशाल भारत संस्थान की सदस्य शिवकुमारी भारतवंशी एवं उपकप्तान उजाला भारतवंशी रही ,इस सभा का संभावित विषय *पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद का शिलान्यास*रहा* इस विषय पर मुख्य अतिथि डॉ राजीव श्री गुरु जी ने संबोधित किया। जय हिंद भारत सलामी सभा में कुल 35 लोग शामिल हुए







