♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*महिला हिंसा उन्मूलन दिवस 10दिसम्बर तक जागरूकता कार्यक्रम*

GRNews Network editor in chief Ved prakash Srivastava

गाजीपुर 05 दिसम्बर, 2025 (सू0वि0)- महिला हिंसा उन्मूलन दिवस (25 नवम्बर) से मानवाधिकार दिवस (10 दिसम्बर) तक चलने वाले 16-दिवसीय अभियान के अंतर्गत ग्रामीण विकास संस्थान, हथिनी, मऊ द्वारा ग्राम पंचायत खालिसपुर बावाड़े में एक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला हिंसा उन्मूलन एवं बाल विवाह मुक्त भारत के संदेश को ग्राम समुदाय तक पहुंचाना और महिलाओं व किशोरियों को उनके अधिकारों एवं संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास संस्थान की असिस्टेंट डायरेक्टर सुश्री फरहीन एवं कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री अरशी फ़ातिमा ने संस्थान की पहल “हमारी बेटियाँ-हमारा गौरव” के विषय में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बाल विवाह के दुष्परिणाम, किशोरियों की शिक्षा के महत्व तथा समाज में लैंगिक समानता पर विस्तृत संवाद किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बाल संरक्षण अधिकारी गीता श्रीवास्तव, सेंटर मैनेजर वन स्टॉप सेंटर प्रियंका प्रजापति,चाइल्ड लाइन कॉर्डिनेटर संतोष सिंह ने महिलाओं और किशोरियों के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं- जैसे सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वावलंबन से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और समुदाय को इनके अधिकतम लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया।
इसी क्रम में वन स्टॉप सेंटर गाज़ीपुर की प्रतिनिधि सुश्री प्रिंयका प्रजापति ने किशोरियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, अपनी शिक्षा जारी रखने और किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में उपलब्ध सहायता तंत्र का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। चाइल्ड लाइन के समन्वयक संतोष सिंह ने 1098 सहित विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी और बच्चों की सुरक्षा में समुदाय की भूमिका पर बल दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन ग्रामीण विकास संस्थान की सुश्री आशा कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर ज़ाकी अहमद, सरोज पांडेय, कविता, नसरीन, इंतज़ार अहमद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और सक्रिय रूप से सहभागिता की। यह कार्यक्रम महिला हिंसा के उन्मूलन हेतु चल रहे अंतरराष्ट्रीय 16-दिवसीय अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो 25 नवंबर (महिला हिंसा उन्मूलन दिवस) से प्रारंभ होकर 10 दिसंबर (मानवाधिकार दिवस) को समाप्त होता है। ग्रामीण विकास संस्थान ऐसे अभियानों के माध्यम से समाज को संवेदनशील बनाने तथा महिलाओं और किशोरियों को सशक्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]