♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बिना ड्राइविंग लाइसेन्स के तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दुर्घटना कारित करने वाले 01 नफर अभियुक्त को थाना गहमर पुलिस ने किया गिरफ्तार* ।*

GRNews Network editor in chief Ved prakash Srivastava
गहमर गाज़ीपुर दिनांक 01.12.25 को आवेदक सुमेश्वर कुशवाहा द्वारा तहरीर दी गयी कि उनकी पत्नी धर्मशीला देवी उम्र 45 वर्ष जो ऑटो सं0 UP61BT4453 में सवार थी, आटो संख्या UP61AT5833 के चालक छोटक राम पुत्र दीपक राम,निवासी-बसुका,थाना-गहमर,जिला-गाजीपुर द्वारा तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए जोरदार टक्कर मार देना जिससे ऑटो सं0 UP61BT4453 पलट जाने व इलाज के लिए सीएचसी भदौरा में डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर देने के सम्बन्ध में दाखिल किया गया, जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 257/2025 धारा धारा-281,106(1) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
अपराध एवम् अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मुकदमा उपरोक्त की विवेचना के क्रम में प्रभारी निरीक्षक गहमर श्री दीन दयाल पाण्डेय व उ0नि0 विपिन कुमार सिंह चौकी प्रभारी सेवराई मय हमराह द्वारा उक्त मुकदमा में वांछित अभियुक्त को मुखबिर खास की सूचना पर आज दिनांक 04.12.2025 को रेलवे स्टेशन भदौरा के पास से हिरासत में लिया गया । नाम पता पूछने के उपरान्त अभियुक्त से उसके वाहन के कागजात व ड्राइविंग लाइसेन्स की मांग की गयी तो बताया कि ड्राइविंग लाइसेन्स नही है और आर0सी0 कहीं खो गया है, बिना लाइसेन्स के वाहन तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर टक्कर मार देना जिससे एक महिला धर्मशीला देवी की मृत्यु हो जाना । छोटक राम पुत्र दीपन राम उर्फ रामदीन निवासी ग्राम बसुका थाना गहमर गाजीपुर को उसके जुर्म धारा से अवगत कराते हुए कारण गिरफ्तारी बताकर पुलिस हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता –*
छोटक राम पुत्र दीपन राम उर्फ रामदीन निवासी ग्राम बसुका थाना गहमर गाजीपुर उम्र करीब 40 वर्ष
*आपराधिक विवरण -*
1. मु0अ0सं0 257/2025 धारा 281,106(1),105 बीएनएस थाना गहमर जनपद गाजीपुर
*गिरफ्तार करने वाली टीम –*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री दीन दयाल पाण्डेय मय हमराह थाना गहमर जनपद गाजीपुर
2. उ0नि0 विपिन कुमार सिंह चौकी प्रभारी सेवराई मय हमराह थाना गहमर जनपद गाजीपुर

*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]