♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पुलिस पर पथराव एवं मारपीट करने वाले पांच अभियुक्त गिरफ्तार*

GRNews network editor in chief ved Parkash Srivastava
वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ग्राम बिहड़ा पावर हाउस के पास 20 अक्टूबर 2025 को पैसे के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद और मारपीट की घटना में पुलिस पर पथराव करने वाले पांच अभियुक्तों को मिर्जामुराद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस घटना में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया, जिसमें दोनों पक्षों के पुरुषों और महिलाओं को चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ आरोपियों ने पुलिस के ऊपर पथराव कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। इस मामले में पुलिस ने 16 नामजद और लगभग 60 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा संख्या 0294/2025 के तहत धार 191(2)/191(3)190/109/326/121(1)/121(2)/132/324(4) बीएनएस और धारा 7 आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम, 1932 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दिनांक 21 अक्टूबर को मिर्जामुराद पुलिस ने इस मामले में मैना, पत्नी बचाऊ बनवासी, उम्र 44 वर्ष, शीला, पत्नी स्वर्गीय साधू, उम्र 46 वर्ष, बचाऊ बनवासी, पुत्र कुतलू, उम्र 45 वर्ष, बंसी बनवासी, पुत्र स्वर्गीय रमई, उम्र 46 वर्ष, एक बाल अपचारी, उम्र 16 वर्ष, इन निम्नलिखित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त ग्राम बिहड़ा, थाना मिर्जामुराद, वाराणसी के निवासी हैं, इनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]