♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में मनोविज्ञान करियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ एवं मिशन शक्ति केसंयुक्त तत्वाधान में करियर काउंसलिंग का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन संपन्न

**GRNews Network  editor in chief ved Parkash Srivastava

वाराणसी। श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज वाराणसी में बुधवार को मनोविज्ञान विभाग, कॅरियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ, मिशन शक्ति एवं आई.क्यू.ए.सी.के संयुक्त तत्वावधान में कॅरियर काउंसलिंग पर एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती तथा महाराज श्री अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री दीपक अग्रवाल तथा प्राचार्य प्रो‌ मिथिलेश सिंह ने मुख्य अतिथियों श्री रविंद्र सहाय काउंसलर,’कॅरियर गुरु’ कॅरियर गुरु सेंटर इंदिरा नगर वाराणसी, डॉ संतोष कुमार गौतम असिस्टेंट प्रोफेसर मनोविज्ञान, जगतपुर पी.जी. कॉलेज वाराणसी, राजेश कुमार पाल प्रभारी यू.ई.बी.,बी.एच.यू.वाराणसी, श्री कुलदीप तिवारी, च. श्रे. का. यू. ई. बी. बी. एच.यू वाराणसी को अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कॅरियर काउंसिलिंग प्रकोष्ठ की समन्वयक एवं प्राचार्य प्रो मिथिलेश सिंह ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि कॅरियर में सफल होने के लिए सही निर्णय लेना बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह आपके दिशा और विकास को तय करता है। कॅरियर काउंसिल छात्राओं में आत्मविश्वास, कॅरियर मार्गदर्शन और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक पहल है। मुख्य वक्ता श्री रविंद्र सहाय ने कहा कि सफलता के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण और आत्मविश्वास आवश्यक है जिससे व्यक्ति अपने जीवन की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होता है। उन्होंने नेशनल करियर सर्विस के विषय में बताया। डॉ संतोष कुमार गौतम ने छात्राओं को विभिन्न करियर व रोजगार के विषय में विस्तार से बताया और कहा के जीवन में सफल होने के लिए समय प्रबंधन आवश्यक है जो लक्ष्य को प्राप्त करने, तनाव कम करने और संतुलन बनाने में मदद करता है। आजाद यादव तथा राजेश ने 9 से 10 दिसंबर को आयोजित वृहत रोजगार मेले की विषय में बताया और उनका रजिस्ट्रेशन भी कराया गया। अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि मेहनत ही सफलता की कुंजी है। किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए समर्पण, प्रयास और दृढ़ता आवश्यक है। कार्यक्रम का संयोजन कॅरियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ तथा मिशन शक्ति के समन्वयक डॉ श्रृंखला द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ एकता रंजन तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ वेणु वनिता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ बंदनी, श्रीमती मेनका सिंह, श्रीमती शोभा प्रजापति, डॉ पूजा राय, डॉ रजनी सिंह, डॉ वंदना उपाध्याय, स्वाति सिंह, आकांक्षा चौरसिया इत्यादि अनेक प्रवक्तागण तथा छात्राएं उपस्थित रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]