
*प्रोफेसर डॉ आनंद की अध्यक्षता में 58 टी बी रोगियों को पोषण पोटली वितरित**

GRNews Network editor in chief ved Parkash Srivastava
गाज़ीपुर 12 अगस्त 2025 को महर्षि विश्वामित्र राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, गाजीपुर में प्रोफेसर डॉक्टर आनंद मिश्रा की अध्यक्षता में 58 क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित किया गया। इस अवसर पर सीएमएस गाजीपुर डॉक्टर राजेश सिंह, डॉक्टर चंद्रमौली मिश्रा
(नोडल पब्लिक हेल्थ), डॉक्टर भानु पांडेय एवं मेडिकल कॉलेज के अन्य चिकित्सकों द्वारा टीबी मरीजों को अपने हाथों से पोषण पोटली दिया गया। सभी रोगियों को पोषण पोटली देते हुए समय से दवा के साथ साथ पोषण युक्त खान पान के महत्व पर बल दिया गया । पोषण पोटली वितरण समारोह में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर रवि रंजन, डीपीसी डॉक्टर मिथिलेश कुमार सिंह, डी पी पी एम सी विवेक सिंह एवं क्षय रोग विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे । इस कार्यक्रम का आयोजन मेडिकल कॉलेज के कैंपस के ए आर टी सभागार में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्रचारक द्वारा निश्चय मिश्र बनकर टीबी से ग्रसित बीमारी से लोगों को गोद लेकर पोषण पोटली देने एवं उनका मनोबल बढ़ाने के लिए आवाहन किया गया ।

















