
थाना सैदपुर पुलिस टीम ने एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर मय एक अदद जिंदा कारतूस के 01 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*

GRNews Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava
गाज़ीपुर अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 03.11.2025 को उ०नि० मनोज कुमार पाण्डेय मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र व रोकथाम जुर्म जरायम में कस्बा सैदपुर में गश्त के दौरान नसीरपुर कट के पास से संदिग्ध प्रतीत हो रहे एक व्यक्ति प्रीतम गौतम पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम जिवली थाना बरदह जिला आजमगढ उम करीब 21 वर्ष जो बिहार भागने की फिराक में था को गिरफ्तार किया गया। जामा तलाशी में जिसके कब्जे से कपडे के थैले से एक अदद तमंचा .315 बोर बरामद हुआ, बरामद तमंचे की नाल को सावधानी पूर्वक खोल कर देखा गया तो नाल में एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ । प्रकरण में बरामदगी के आधार पर थाना सैदपुर पर मु0अ0स0 379/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-*
प्रीतम गौतम पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम जिवली थाना बरदह जिला आजमगढ उम करीब 21 वर्ष
*अपराधिक इतिहासः-*
मु0अ0स0 379/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर
*बरामद माल का विवरण*
अभियुक्त के पास से 01 अदद तमंचा देशी 315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर नाजायज व 09 अदद विभिन्न प्रकार के रिन्च
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीमः-*
1. उ०नि० मनोज कुमार पाण्डेय मय हमराह थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*

















