
पुलिस स्मृति दिवस पर नागरिकों की सुरक्षा एवं देश की अखंडता के लिए अपने दायित्व के निर्वहन में प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों पर पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों, सिपाहियों को पुलिस अधीक्षक ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

GRNews network editor in chief ved Parkash Srivastava
गाज़ीपुर 21/10/2025* को *पुलिस स्मृति दिवस* के अवसर पर * पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन गाजीपुर में स्थित शहीद स्मृति स्थल पर देश के नागरिकों की सुरक्षा व राष्ट्र की अखंडता के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को याद करते हुए स्मृति स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। द्वारा पुलिस तथा पैरामिलिट्री फोर्स के विभिन्न जवान, जिन्होंने राष्ट्रसेवा हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी, उनकी वीरगाथा भी बताई गई। पुलिस लाइन में मौजूद अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, सभी सर्किलों के क्षेत्राधिकारी, सी0एफ0ओ0 तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद थें।
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*








